हमारे देश मेँ बाजार के हर मोड़ पर दुल्होँ का दूकान लगता है। दुल्हा पुरुष होने के नाते स्वयं ही बुद्धिजीवियोँ की जमात मेँ शामिल हो जाता है। बुद्धिजीवि, विभिन्न केटेगरि के होते हैँ। केटेगरि वायज इनका मुल्यांकन होता है।
केटेगरि जानने से पहले ज्यादा जरुरी बुद्धिजीवि कि परिभाषा जानना है।
बुद्ध का आचरण करने बाला बुद्धिजीवि होता है।
क्या.....?!
ये बुद्ध कौन है?
महात्मा बुद्ध , संसार को सत्य, अहिँसा, करुणा और प्रेम का संदेश दिया था।
माफ करना सर, किस युग मेँ जी रहे हो आप...!! ये मॉडल आउट ऑफ स्टॉक है। हमारे क्या बाजार के किसी भी दूकान मेँ ये मॉडल नहीँ मिलेगा। हाँ हमारे पास कुछ आधुनिक और बेहद मॉर्डन खयाल के दुल्हे उपलब्ध हैँ, जो बुद्धिजीवि कहलाते हैँ। आप कहेँ तो कुछ दिखला दूँ। आपको खरीदना तो है न ? हाँ भैय्या खरीदना तो है। अपना बजट बताऐँ। बजट का क्या है..... आप दिखाना शुरु करेँ, पसंद आ जाए तो बजट की परवाह नहीँ।
तो देखिए
1.डाँक्टर साब - Rs/25 lac.
2.I.I.T from Mumbai - Rs/20 Lac+ 4 Wheeler.
3.बैँक मैनेजर - Rs/ 15 Lac. डिसकाउंट मिल सकता है।
4.ये एक बेहतरीन पीस है टु इन वन। एक नजर मेँ पसंद आएगा।
ये एक पत्रकार है , दो तीन किताबेँ भी लिख चुके हैँ। समाज मेँ बुद्धिजीवियोँ के मँच पर अपनी विद्वता का झण्डा गाड़ चुकेँ हैँ।
इनका मूल्य मैँ आपको बता ही नहीँ सकता.....ग आते हेँ, इन्हे देखते हैँ और खुद ही कहते हैँ मैँ 25 लाख दूँगा, मैँ 30 लाख दूँगा। अरे एक ने तो 40 लाख तक मेँ खरीदने की कोशिश की, पर बेचा नहीँ ।आप कहेँ इसका मूल्य आप क्या लगाते हैँ !!
माफ करना भैय्या! ये इतने लाजबाब हैँ कि इनकी बिमारी लाईलाज है। हम इनकी बोली लगाने मेँ दिलचस्पी नहीँ रखते।....